चंद्रयान-2 पर बड़ा खुलासा, जानें आखिरी वक्त में क्यों चांद की सतह पर गिरा विक्रम लैंडर

चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ को आखिरी वक्त में चांद की सतह पर उतारने के लिए 50 डिग्री कोण पर घुमाने की कोशिश हुई थी। लेकिन इसकी गति अधिक होने के कारण एक झटके में यह 410 डिग्री घूम गया और कलाबाजी खाते हुए चांद की सतह पर जा गिरा। ‘विक्रम’ के दुर्घटनाग्रस्त की जांच रिपोर्ट में यह नई बात सामने आई है।

चंद्रयान-2 मिशन के असफल होने के कारणों की जांच के लिए बनी विशेषज्ञ समिति ने कुछ समय पूर्व अंतरिक्ष आयोग को सौंपी अपनी अंतिम रिपोर्ट में कहा है कि विक्रम की गति को नियंत्रित नहीं कर पाने में सबसे बड़ी चूक हुई। बता दें कि विगत 07 सितंबर की तड़के ‘विक्रम’ चांद की सतह पर उतरने से पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

चांद से करीब 30 किलोमीटर तक की ऊंचाई पर ‘विक्रम’ जब आर्बिटर से अलग हुआ तो इसकी गति 1680 मीटर प्रति सेकेंड थी। इसमें चार इंजन लगे हुए थे जिन्हें बेंगलुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से नियंत्रित किया जा रहा था। लैंडर जब चांद के सात किलोमीटर निकट तक पहुंचा, तब तक और सब तो ठीक था, लेकिन इसकी गति पर अपेक्षित नियंत्रण नहीं किया जा सका।

‘विक्रम’ जब चांद के दक्षिणी ध्रुव के निर्धारित उतरने के स्थल से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर था, तब इसकी गति कम होकर 146 मीटर प्रति सेंकेंड आ गई। यानी करीब 500 किलोमीटर प्रतिघंटा। यह रफ्तार लैंडिंग के हिसाब से बहुत ज्यादा थी। तय योजना के तहत गति को अब तक काफी कम हो जाना चाहिए था। इसे कम करने की कोशिश लगातार हो रही थी।

दूसरे, विक्रम टेढ़ा भी हो गया था, जिसे 50 डिग्री घुमाने की जरूरत थी। तभी यह सतह पर खड़ा होने की स्थिति में होता। इसी तेज गति में जब इसे सीधा करने की कोशिश के तहत 50 डिग्री घुमाया गया था तो वह अनियंत्रित हो गया और एक झटके में 410 डिग्री घूम गया। यानी एक पूरा चक्कर खाने से भी ज्यादा घूम गया। तेज गति और इस पलटी से यह पूरी तरह से अनियंत्रित होकर चांद की सतह पर जा गिरा।

* 07 सितंबर की तड़के ‘विक्रम’ दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
* 50 डिग्री कोण पर घुमाने की कोशिश हुई थी विक्रम को।

Share
Published by

Recent Posts

Sirmour News:सिरमौर में जल जीवन मिशन के तहत 1 लाख की 21 हज़ार पेयजल कनेक्शन जरी

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज नाहन विकास खंड के सैनवाला में जल जीवन मिशन…

8 hours ago

Kinnaur News: रिकांगपिओ में तीन दिवसीय जनगणना–2027 प्रशिक्षण शिविर का समापन

उपायुक्त किन्नौर ‌ डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज यहां ‌ तीन दिवसीय जनगणना–2027 के प्रथम…

12 hours ago

Una News:जनगणना के आंकड़े सरकार की नीतियों और योजनाओं के निर्धारण की आधारशिला: जतिन लाल

जनगणना देश का सबसे महत्वपूर्ण सांख्यिकीय कार्य है, जिसके आंकड़े विकास योजनाओं की आधारशिला तैयार…

14 hours ago

Himachal Pradesh: राज्यपाल से नौणी और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति ने भेंट कीं

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो.…

15 hours ago

Hamirpur News: विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए बिझड़ी के गांवों में पहुंचीं डीसी गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को विकास खंड बिझड़ी के कई गांवों का दौरा करके…

15 hours ago

Himachal News: मुख्यमंत्री ने तीन साल सदन के भीतर और बाहर झूठ बोलकर ही बिताए: जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा ने पिछले तीन वर्षों…

15 hours ago