ओपिनियन पोल में दावा: दिल्ली में कायम रह सकता है केजरीवाल का जलवा, मिल सकती हैं इतनी सीटें

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi election 2020) की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने सोमवार को कर दिया। दिल्ली में आठ फरवरी को वोटिंग होगी और 11 फरवरी को नतीजे आएंगे। दिल्ली चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं, इसको लेकर एबीपी न्यूज ने सीवोटर के साथ मिलकर ओपिनियन पोल किया है। 

सर्वे के अनुसार, दिल्ली में अरविंद केजरीवाल का जलवा कायम रह सकता है। ओपिनियन पोल के अनुसार, चुनाव में आम आदमी पार्टी को 70 में से 59 सीटें मिल सकती हैं। इस तरह एक बार फिर से दिल्ली में केजरीवाल सरकार की वापसी हो सकती है। 

ओपिनियन पोल के अनुसार, बीजेपी को आगामी विधानसभा चुनाव में महज आठ सीटों के मिलने का ही अनुमान है। पिछले चुनाव में बीजेपी को तीन सीटें मिली थीं। वहीं, पोल में कांग्रेस को भी तीन सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इस तरह कांग्रेस को पिछले चुनाव के मुकाबले तीन सीटों का फायदा हो सकता है। पिछली बार कांग्रेस का खाता नहीं खुल सकता था। 

वहीं, आम आदमी पार्टी को 53.30% वोट मिल सकते हैं। इसके अलावा बीजेपी के खाते में 25.90% वोट आ सकते हैं। वहीं, कांग्रेस को 4.7% वोट मिलने का अनुमान जताया गया है।

दिल्ली में 1.46 करोड़ से अधिक मतदाता

दिल्ली में आठ फरवरी को होने जा रहे विधानसभा चुनाव में 1.46 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। सोमवार को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची से यह जानकारी मिली। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) रणबीर सिंह ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची में यहां कुल 1,46,92,136 मतदाता हैं, जिनमें 80,55,686 पुरूष और 66,35,635 लाख महिलाएं तथा 815 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। 

Recent Posts

Sirmour News:सिरमौर में जल जीवन मिशन के तहत 1 लाख की 21 हज़ार पेयजल कनेक्शन जरी

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज नाहन विकास खंड के सैनवाला में जल जीवन मिशन…

10 hours ago

Kinnaur News: रिकांगपिओ में तीन दिवसीय जनगणना–2027 प्रशिक्षण शिविर का समापन

उपायुक्त किन्नौर ‌ डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज यहां ‌ तीन दिवसीय जनगणना–2027 के प्रथम…

14 hours ago

Una News:जनगणना के आंकड़े सरकार की नीतियों और योजनाओं के निर्धारण की आधारशिला: जतिन लाल

जनगणना देश का सबसे महत्वपूर्ण सांख्यिकीय कार्य है, जिसके आंकड़े विकास योजनाओं की आधारशिला तैयार…

16 hours ago

Himachal Pradesh: राज्यपाल से नौणी और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति ने भेंट कीं

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो.…

16 hours ago

Hamirpur News: विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए बिझड़ी के गांवों में पहुंचीं डीसी गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को विकास खंड बिझड़ी के कई गांवों का दौरा करके…

17 hours ago

Himachal News: मुख्यमंत्री ने तीन साल सदन के भीतर और बाहर झूठ बोलकर ही बिताए: जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा ने पिछले तीन वर्षों…

17 hours ago