एपीजी शिमला यूनिवर्सिटी के विधि अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान (School of Legal Studies and Research) के 30 छात्रों ने आज जिला न्यायालय परिसर, शिमला में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शैक्षणिक दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य छात्रों को वैकल्पिक विवाद निवारण प्रणाली (ADR) की व्यावहारिक समझ देना और न्यायिक प्रक्रिया के प्रत्यक्ष अनुभव से परिचित कराना था।
यह दौरा विधि संकाय की सहायक आचार्याएं मोनिका ठाकुर और अक्षिता शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। छात्रों ने लोक अदालत की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखा और न्यायिक अधिकारियों तथा अधिवक्ताओं से संवाद कर महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।


दौरे के दौरान छात्रों ने देखा कि किस प्रकार से दीवानी और समझौता योग्य आपराधिक मामलों का त्वरित और सौहार्दपूर्ण समाधान लोक अदालत के माध्यम से किया जाता है। छात्रों ने यह भी समझा कि लोक अदालतें न्याय व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण अंग हैं जो समय और संसाधनों की बचत करते हुए न्याय प्रदान करती हैं।


फैकल्टी सदस्यों ने बताया कि ऐसे शैक्षणिक दौरों से छात्रों को किताबों से इतरhttps://tatkalsamachar.com/mani-mahesh-yatra/ व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होता है, जिससे वे एक सक्षम और संवेदनशील विधिक पेशेवर के रूप में विकसित हो पाते हैं।

एपीजी शिमला यूनिवर्सिटी के विधि अध्ययन संस्थान द्वारा इस प्रकार की पहलें लगातार की जाती हैं, ताकि छात्रों को न्याय व्यवस्था की बारीकियों से अवगत कराया जा सके।

Share:

administrator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *