अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ी मोदी सरकार, अलग डेस्क का किया गठन

केंद्र सरकार ने एक अतिरिक्त सचिव की अध्यक्षता में अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से जुड़े सभी मामलों पर गौर करने के लिए एक विशेष डेस्क बनाई है। एक आधिकारिक आदेश में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि तीन अधिकारी अयोध्या और इससे जुड़े अदालती फैसलों के संबंध में मामलों पर गौर करेंगे। अतिरिक्त सचिव ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में ये अधिकारी काम करेंगे।

सुप्रीम कोर्ट के नौ नवंबर के फैसले के मद्देनजर यह कदम महत्वपूर्ण है। न्यायालय के आदेश के बाद अयोध्या में विवादित जमीन पर राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ था। शीर्ष न्यायालय ने उत्तरप्रदेश सुन्नी वक्फ बोर्ड को पांच एकड़ जमीन प्रदान करने और राम मंदिर निर्माण के लिए एक ट्रस्ट बनाने का भी आदेश दिया था। 

कुमार के नेतृत्व में अब गृह मंत्रालय का यह नया विभाग अयोध्या संबंधी सभी मामलों को देखेगा। ऐसी खबरें हैं कि उत्तरप्रदेश सरकार ने गृह मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजकर अयोध्या में ऐसे तीन भूखंडों का सुझाव दिया है, जिसमें से एक भूखंड को उत्तरप्रदेश सुन्नी वक्फ बोर्ड को सौंपा जा सकता है। 

एक अधिकारी ने कहा, ‘ऐसे सभी मामलों पर अब गृह मंत्रालय की नई डेस्क पर गौर किया जाएगा।’ संयोग से कुमार गृह मंत्रालय में जम्मू कश्मीर और लद्दाख मामलों के विभाग के भी प्रमुख हैं। जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटे जाने के केंद्र सरकार के फैसले के दौरान उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही थी। 

गृह मंत्रालय में 1990 के दशक में और 2000 के शुरूआती वर्षों में एक विशेष अयोध्या प्रकोष्ठ था लेकिन अयोध्या पर लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद इसे बंद कर दिया गया था। इसी आदेश में गृह मंत्रालय ने यह भी कहा है कि आंतरिक सुरक्षा-II खंड को आंतरिक सुरक्षा-I खंड में मिला दिया गया है और इसके बाद इसे आंतरिक सुरक्षा-I खंड के नाम से जाना जाएगा। संयुक्त सचिव (महिला सुरक्षा) पुण्य सलिला श्रीवास्तव को गृह मंत्रालय में उनकी मौजूदा जिम्मेदारी के साथ आंतरिक सुरक्षा -I खंड का प्रभार दिया गया है। 

Share
Published by

Recent Posts

Sirmour News:सिरमौर में जल जीवन मिशन के तहत 1 लाख की 21 हज़ार पेयजल कनेक्शन जरी

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज नाहन विकास खंड के सैनवाला में जल जीवन मिशन…

7 hours ago

Kinnaur News: रिकांगपिओ में तीन दिवसीय जनगणना–2027 प्रशिक्षण शिविर का समापन

उपायुक्त किन्नौर ‌ डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज यहां ‌ तीन दिवसीय जनगणना–2027 के प्रथम…

11 hours ago

Una News:जनगणना के आंकड़े सरकार की नीतियों और योजनाओं के निर्धारण की आधारशिला: जतिन लाल

जनगणना देश का सबसे महत्वपूर्ण सांख्यिकीय कार्य है, जिसके आंकड़े विकास योजनाओं की आधारशिला तैयार…

13 hours ago

Himachal Pradesh: राज्यपाल से नौणी और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति ने भेंट कीं

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो.…

13 hours ago

Hamirpur News: विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए बिझड़ी के गांवों में पहुंचीं डीसी गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को विकास खंड बिझड़ी के कई गांवों का दौरा करके…

13 hours ago

Himachal News: मुख्यमंत्री ने तीन साल सदन के भीतर और बाहर झूठ बोलकर ही बिताए: जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा ने पिछले तीन वर्षों…

14 hours ago