मैत्री संस्था की सदस्या अंजू जिन्दानी ने अपने स्वर्गीय पति नानक राम जिन्दानी की याद में मैत्री संस्था को दो लोहे के बैंच डोनेट किये ये बैंच संस्था के माध्यम से नगर निगम शिमला को दिए जाएंगे। इस दौरान संस्था की अध्यक्षा ममता गोयल ने बताया कि ये बैंच नगर निगम शिमला को दिए जाएंगे उसके बाद निगम जहां चाहे इन्हें स्थापित कर सकता है। इसके अलावा उन्होंने मैत्री संस्था  द्वारा सामाजिक भलाई के क्षेत्र में किये जा रहे अन्य कार्य गिनवाए और बताया कि मैत्री संस्था महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष कार्य कर रही है जिसमे उन्हें उनके स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूक करना शामिल है इसके अलावा संस्था गरीब लड़कियों की पढ़ाई और शादी ब्याह का ज़िम्मा भी उठाती है वहीं उन्होंने महिलाओं से संस्था के साथ जुड़ने का आह्वान भी किया है।

Share:

editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *